‘जूते मारेंगे सा$*& को’, खड़गे की रैली से पहले बवाल, SSP के कमरे में घुसे कांग्रेस नेता

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से चंद कुछ घंटे पहले हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वजह थी मल्लकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम पर आने वाले लोगों गाड़ियों का पुलिस प्रशासन की ओर से रोकना। इस बात को लेकर ही कांग्रेस के नेता भड़क गए और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गाली गलौज पर उतर आए।
SSP के दफ्तर में ही धरने पर बैठे कांग्रेस के नेता
हल्द्वानी में आज उस वक्त हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम में आने वाले लोगों की गाड़ियों को पुलिस प्रशासन ने रोकना शुरू किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं का पारा चढ़ गया और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ पार्टी के बड़े नेताओं ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर जमकर गाली गलौज की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और जमकर बबाल काटा।
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में आ रही बसों को जगह-जगह बेवजह रोक रही है।
सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रही पुलिस: कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नैनीताल पुलिस धामी सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रही है। घंटो तक चले इस घटनाक्रम पर SP ट्रैफिक डॉ जगदीश चंद्र ने चेकिंग का हवाला दिया। उन्होंने कहा की कार्यक्रम VVIP है, इसलिए चेकिंग करना जरूरी था। फिलहाल बैरिकेडिंग से सभी बसों को सामान्य रूप से आने की परमिशन दे दी गई है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


