#lakho #dilo #pr #raaj लाखों दिलों पर राज करने वाली आज भी है कुंवारी, इस निर्देशक पर हार बैठी थीं दिल
Asha Parekh Birthday: 60-70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा की लिस्ट में दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख का नाम भी शामिल है। अपने जमाने में आशा पारेख लाखों दिलों पर राज करती थी। अपने अभिनय और ग्लैमरस अवतार से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। आज 2 अक्तूबर को अभिनेत्री अपना 81वां जन्मदिन मना रही है।
अभिनेत्री का फिल्मी करियर काफी सफल रहा। लेकिन उनकी प्रेम कहानी उतनी ही निराशाजनक रही। शादी शुदा इंसान से प्यार कर बैठी आशा ने कभी भी शादी नहीं की। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें जानते है।
आशा की एक झलक पाने के लिए मरते थे लोग
2 अक्तूबर 1942 को गुजरात में जन्मी बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख गुजराती परिवार से है। उनकी मां मुस्लिम और पिता गुजराती थे। अपने जमाने में वो काफी जानी मानी अभिनेत्री थी।
जिनकी एक झलक देखने के लोग मरते थे।अपने समय में अभिनेत्री सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थी। उन्होंने कई साड़ी बेहतरीन फिल्मों में काम कर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई।
निर्देशक पर हर बैठी थी दिल
फिल्मी दुनिया में अपार सफलता मिलने के बाद भी उनकी असल जिंदगी काफी अकेली थी। ताउम्र उन्होंने किसी से शादी नहीं की। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1959 में ‘दिल दे के देखो’ फिल्म से की थी।
asha parekh-nasir
अपनी पहली ही फिल्म के डायरेक्टर को अभिनेत्री ने दिल दे दिया था। शोटिंग के समय उन्हें डायरेक्टर से प्यार हो गया। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था। जिन्होंने ‘फिर वही दिल लाया हूं’, ‘तीसरी मंजिल’ आदि फिल्मों को डायरेक्ट किया है।
बायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ में डायरेक्टर का किया जिक्र
आमिर खान के अंकल नासिर हुसैन से अभिनेत्री प्यार कर बैठी थी। दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। इस बात का जिक्र अभिनेत्री ने अपनी बायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ में भी किया है। जिसके बाद पूरी दुनिया को उनकी इस प्रेम कहानी के बारे में पता चला।
अपनी बुक लॉन्चिंग के समय भी आशा ने इस बात को कबूला था की नासिर ही थे जिनसे उन्होंने कभी प्यार किया था। हालांकि ताउम्र कुंवारा रहने का अभिनेत्री को कोई अफ़सोस नहीं है। कई इंटरव्यूज में उन्होंने बताया की शादी शायद उनकी किस्मत में ही नहीं थी। साथ ही वो अपने सिंगल जीवन से काफी खुश भी है।
आशा पारेख का फिल्मी करियर
अपने फिल्मी करियर के इतिहास में आशा पारेख ने करीब 95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया हैं। जिसमें ‘फिर वही दिल लाया हूं’ तीसरी मंजिल’, ‘जब प्यार किसी से होता है’), ‘शिकार’, ‘कारवां’ ‘मेरे सनम’, ‘बहारों के सपने’, ‘कटी पतंग’ और‘ प्यार का मौसम’, जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है। भारत सरकार ने अभिनेत्री के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित भी किया था। साल 2020 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी शुद्धिकरण मामले का जिन्न फिर सक्रियशुद्धिकरण की जांच के आईओ बने एएसपी टिहरी
उत्तराखंड – एमबीबीएस के प्रवेश में फर्जी सर्टिफिकेट से हथियाई सीटें
युवक पर झपटा गुलदार, दराती से किया पलटवार भागा दुम दबाकर