बड़ी खबर:- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

यूपी पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले कर किए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी लिस्ट… 

आईपीएस अफसरों के तबादले। – फोटो : amar ujala

35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।  

चारू निगम को एसपी, 112 से पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। वहीं प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। रवि शंकर निगम को गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर भेजा गया है। यह खबर उत्तर प्रदेश से है

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

अतुल शर्मा-II को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। सोनम कुमार को आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और रविंद्र कुमार को कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा भेजा गया है। नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
ममता रानी चौधरी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लखनऊ और मो. इरफान अंसारी को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।

साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त आगरा और सैय्यद अली अब्बास को आगरा से पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज भेजा गया है।

कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदलाव

तबादला सूची में कानपुर नगर कमिश्नरेट के भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सुमित सुधाकर रामटेके को सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, संभल भेजा गया है। अरीबा नोमान को झांसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है।राजेश कुमार पांडेय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त वाराणसी भेजा गया है। वहीं अभय नाथ त्रिपाठी को इटावा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। कपिल देव सिंह को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।

अन्य अधिकारियों के भी तबादले

देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अंबेडकरनगर, विवेक तिवारी को खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी और गौतम राय को बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बिजनौर बनाया गया है।

मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा, रिजुल को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद तथा मेविस टॉक को बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भेजा गया है।इसके अलावा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी/यूपी एसआईएफएस लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त आगरा और बलवंत कुमार चौधरी को अयोध्या से पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

हरेंद्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ लखनऊ से पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ, कुलदीप सिंह को संभल से सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है। 

ADVERTISEMENTS