कॉर्बेट से आने वाले पर्यटकों की हलद्वानी तक पहुंच होगी आरामदायक

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी से कालाढूंगी तक 29 किमी होगा फोर लेन

हलद्वानी एसकेटी. कॉम

लोनिवि की योजना के परवान चढ़ने पर पर्यटकों के लिए कार्बेट की राह आसान होने के साथ हल्द्वानी तक का सफर जाम मुक्त होने के कारण आरामदायक भी रहेगा।

कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कालाढूंगी तक 29 किमी लंबी सड़क को टू लेन से फोरलने करने की कवायद शुरू हो चुकी है।

हल्द्वानी से लामाचौड तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति के बाद अब कालाढूंगी तक इस मार्ग को फोन करने की आवाज शुरू हुई है जिसके लिए वन क्षेत्र में आने वाले तथा नाम क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की गिनती भी शुरू की जा रही है

विभागीय स्तर पर इसे लेकर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर वनभूमि के साथ ही निजी भूमि की पैमाइश भी की जाएगी। ताकि भूमि अधिग्रहण हो सके।

29 किमी लंबी सड़क होगी फोरलेन
हल्द्वानी से कालाढूंगी के बीच आबादी लगातार बढ़ रही है। कालाढूंगी में मुख्य बाजार और तहसील होने के कारण रोजाना यहां भीड़ की स्थिति रहती है। दूसरी तरफ हल्द्वानी के रास्ते कार्बेट जाने वाले पर्यटकों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।

रामनगर, काशीपुर, जसपुर, हरिद्वार, देहरादून, गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश के नजीमाबाद-बिजनौर जनपद के लोग भी हल्द्वानी आने-जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई सात मीटर यानी टू लेन है।

लोनिवि के अनुसार भविष्य में फोरलेन करने को लेकर विभागीय स्तर पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। जिसके बाद डामर वाला हिस्सा 14 मीटर हो जाएगा। कालाढूंगी से रामनगर की दूरी करीब 29 किमी है। पूर्व में ट्रैफिक सर्वे के दौरान लामाचौड़ क्षेत्र में रोजाना 9729 और कालाढूंगी से आगे स्थित नयागांव इलाके में 21870 वाहनों की आवाजाही सामने आई है।

ADVERTISEMENTS