Jamal Kudu Song: एनिमल में बॉबी देओल के एंट्री वाले जिस गाने पर बन रही हैं रील्स, ‘जमाल कुडू’ का मतलब जानते हैं आप?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Jamal Kudu Song: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

ऐसे में सोशल मीडिया पर इस फिल्म से बॉबी देओल की एंट्री वाला गाना ‘जमाल कुडू’ काफी सुर्खियां बटोर चुका है। इंटरनेट पर यूज़र्स बॉबी देओल की तरह सिर पर गिलास रखकर रील्स बना रहे है। फिल्म के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में क्या आप जानते है इस गाने का मतलब क्या है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते है।

इस गाने से इंस्पायर्ड है ‘जमाल कुडू’ गाना
एनिमल के कई गाने लोगों को काफी असंद आ रहे है । उन्हीं में से एक ‘जमाल कुडू’ के लिए लोगों की दीवानगी साफ़ नज़र आ रही है। ‘जमाल कुडू’ फेमस इरानियन सांग ‘जमाल-जमालू’ से इंस्पायर्ड है। इस गाने से प्रेरित होकर हर्षवर्धन रामेश्वर ने फिल्म एनिमल के लिए कम्पोज किया।

बता दें कि 1950 में इरानियन गाने ‘जमाल-जमालू’ को खाराजेमी गर्ल्स हाई स्कूल के शिराजी बैंड ने गाय था। ये गाना आगे चलकर फेमस वेडिंग गाना बन गया। ‘जमाल-जमालू’ नाम से फेमस राइटर बीजान ने एक कविता भी लिखी है।

‘जमाल कुडू’ का मतलब क्या है?
बॉलीवुड में गाने पॉपुलर होने में देर नहीं लगती। लेकिन गाने का मतलब बहुत कम लोग जानते है। गाने का मतलब जानने के लिए फैंस को काफी कठनाई होती है। ऐसे में अगर आपको भी ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एंट्री वाले गाने ‘जमाल कुडू’ का मतलब नहीं पता, तो हम बताते है।

इसका मतलब “ओह, काली-काली आंखों वाली सुंदरी, अपनी क्रूरता से मेरा दिल मत तोड़ो। ओह तुमने मुझे एक नए सफर पर जाने के लिए छोड़ दिया है और मैं मजनू की तरह दीवाना हो चुका है। मेरे दिल से मत खेलो डार्लिंग”। इस गाने को छह दिनों में 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए है

ADVERTISEMENTS