50 साल के अधेड़ ने किया सात साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें
50 year old man raped a 7 year old girl

हरिद्वार से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 50 साल के अधेड़ व्यक्ति ने सात साल की बच्ची के साथ रेप किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

-->

50 साल के अधेड़ ने किया सात साल की बच्ची के साथ रेप

मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है. जो किराये पर कोतवाली क्षेत्र में रह रहे थे. शनिवार शाम करीब छह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस बीच पड़ोस में किराये के कमरे में रह रहे 50 साल का व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया. जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट

बच्ची की रोने बिलखने की आवाज एक अन्य पड़ोसी ने सुन ली. व्यक्ति जैसे ही अधेड़ के कमरे में पहुंचा आरोपी मौके से फरार हो गया. जबकि पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी. बच्ची के परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें आरोपी एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू पोछे का काम करता है. जो किराये के कमरे में अपनी मां के साथ रह रहा था.