हल्द्वानी में साइबर ठग ने युवती को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर खाते से 1.47 लाख उड़ाए…….

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर एक युवती को फोन किया। फोन करते ही ठग ने कहा कि मैडम आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करना है। इसके बाद खाते से 1.47 लाख रुपये उड़ा लिए।
काठगोदाम में निवासी 26 वर्षीय नेहा बेलवाल, ने. पुलिस को बताया कि उसने 2024 में बैंक से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। 22
अगस्त को युवती को क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ। तब से उसने कार्ड एक्टीवेट नहीं कराया था। 25 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड को एक्टीवेट कराने को कहा। युवती ने बैंक की कस्टमर आइडी व बैंक एकाउंट की जानकारी शेयर कर दी। इसके बाद अनजान कालर ने मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा। जिसे नेहा ने विश्वास में आकर शेयर कर दिया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की लिमिट सेट करने की बात कहकर फोन कट गया। देर शाम युवती के खाते से 1.47 लाख के लेनदेन का मैसेज आया। तब उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS