Diabetes: हाथों पर दिखाई दे रहे हैं इस तरह के लक्षण, तो समझ जाएं इशारा, बढ़ रहा है शुगर लेवल…

ख़बर शेयर करें

Diabetes Symptoms: बूढ़े से लेकर जवान तक हर कोई डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहा है। दुनियाभर में ज्यादातर लोग इस बीमारी की चपेट में है। डायबिटीज से खून में शुगर लेवल बढ़ता है। जिसके कारण शरीर में कई सारी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में शुगर की बीमारी को कंट्रोल में रखना बहुत जरुरी है।

Ad
Ad

diabetes
हाथो में दिखते है डायबिटीज के लक्षण
अगर आप नियमित रूप से ब्लड शुगर (Blood Sugar) की जांच करते रहे और साथ ही शुगर बढ़ने से पहले ही शुरूआती लक्षणों पर ध्यान दें तो इस बीमारी को जानलेवा होने से बचा सकते है। इस बीमारी के लक्षण शरीर पर कई जगहों पर दिखते है। जिसमें से हाथ भी शामिल है। ऐसे में चलिए जानते है की डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms) हाथ पर कैसे दिखाई देते है।

हाथों के रंग में आता है बदलाव
शरीर में ब्लड शुगर लेवल जब बढ़ता है तो हाथों के रंग में बदलाव आता है। सुगर बढ़ने पर हाथ पीला, लाल और भूरे रंग के दिखाई देने लगते है। इस सिचुएशन में हाथ पर सूजन के साथ छोटे छोटे दाने भी नज़र आ सकते है। साथ ही हार्ड स्किन और पैचेज भी होने लगते है।

मोटी और सख्त हो जाती है हाथों की त्वचा
शुगर बढ़ने का एक लक्षण हाथों की त्वचा का सख्त होना भी होता है। अगर आपके हाथ की स्किन मोती और सख्त होती है यो तुरंत डॉक्टर के पास जाए। ऐसी सिचुएशन में हाथ को मोड़ना काफी मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही अपर आर्म्स और फोरआर्म की त्वचा भी काफी मोटी होने लगती है।

हाथों पर हो सकते है छाले
डायबिटीज से हाथों पर छाले हो सकते है। इस लक्षण को इग्नोर करना आपके लिए मुश्किल भरा खो सकता है। छोटे और बड़े दोनों तरह के छालें हाथों पर दिखाई दे सकते है। हालांकि इनपर दर्द नहीं होता।

हाथों में हो सकता है इंफेक्शन
शुगर बढ़ने से हाथों में इंफेक्शन भी हो सकता है। जिसके कारण सूजन दर्द और जलन जैसी परेशानी व्यक्ति को हो सकती है। इसके अलावा छोटे दाने और खुजली भी देखने को मिल सकती है। ऐसे लक्षण अगर आपको दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए।

हाथों से बिना वजह पसीना आना
डायबिटीज बढ़ने का एक लक्षण हाथों में काफी ज्यादा पसीना आना भी हो सकता है। आपको आपको बिना किसी वजह के बहुत ही ज्यादा पसीना आता है तो ये लक्षण बिलकुल भी नज़रअंदाज़ ना करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाकर ब्लड शुगर की जांच कराए।