स्टंटबाजी के वायरल वीडियो का एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान, वाहन चालक के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/-BpY8AGhTqg?si=qOivu3IPRaL4VC8q

 इसी क्रम में *सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल* हुआ, जिसमें ज्योलिकोट के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार एक परिवार के कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर  फोटोग्राफी  करते दिखाई दे रहा थे। जिससे आमजनता पर नकारात्मक संदेश प्रवाहित हो रहा था।

नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन की पहचान कर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। 

 पुलिस द्वारा लोगों की *काउंसलिंग करते हुए उनसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी* दी गई। वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए *माफी मांगी* और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

नैनीताल पुलिस की अपील—
“यातायात नियमों का पालन करें, चलते वाहन में स्टंटबाजी न करें। वाहन में सनरूफ आपको सफर के दौरान वातानुकूलित अनुभव करने की सुविधा है चलते वाहन से बाहर निकलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की नहीं”

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS