जरूरी नहीं कीड़ा दांत में ही हो…’, छपरी ने ट्रेन के दरवाजे पर किया ऐसा काम, भड़के लोग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

train-stunt-viral-video-for-social-media-reels

कंटेंट और लाइक व्यूज के चक्कर में कई लोग खुद की जान को भी खतरे में डाल देते है। कुछ लोग होते है जिन्हें अपनी तो परवाह होती ही नहीं है लेकिन अपने घरवालों की भी नहीं होती। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे पर झूलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खतरनाक स्टंट के लिए कोई उसे रोकने वाला भी नहीं है।

ADVERTISEMENTS

ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटक कर झूलता हुआ नजर आ रहा है। ट्रेन के दरवाजे के दोनों हेंडल को पकड़कर वो बाहर की तरफ झूल रहा है। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि वीडियो बानाने वाला शख्स भी उसे इस खतरनाक स्टंट के लिए नहीं रोकता।

यूजर्स बोले, जरूरी नहीं कीड़ा दांत में ही हो

इस वीडियो को @dkjain1308 नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यूजर्स इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे बड़ी गलती इसके मां बाप की है।” एक और यूजर ने लिखा, “इन जैसे लोगों को जीवनभर के लिए ट्रेन से बैन कर देना चाहिए।” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जरूरी नहीं कि कीड़ा दांत में ही हो, वो आपके दिमाग में भी हो सकता है

ADVERTISEMENTS