पत्रकार के साथ बदसलूकी का भुगता अंजाम, हल्द्वानी हुआ आरोपी दरोगा में ट्रांसफर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मीडिया कर्मियों के साथ कई बार पुलिस के द्वारा अभद्रता और धक्का-मुक्की देना ऐसी हरकतें सामने आती रहती है जिसको लेकर कई बार पत्रकारों के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया एक ऐसा ही मामला लाल कुआं क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार प्रभाष जोशी के साथ कोतवाली पुलिस में तैनात दरोगा ने धक्का-मुक्की की जिससे आक्रोशित पत्रकारों ने कोतवाली में धरना दिया और पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की करीब दो घंटे तक चले धरना प्रर्दशन के बाद आरोपी दरोगा को लालकुआ से हटा दिया है।

ADVERTISEMENTS

इधर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नाराज पत्रकारों की नैनीताल की एसएसपी प्रीती प्रियदर्शनी से टेलीफोन पर वार्ता कराई। इसके बाद पत्रकारों ने कोतवाली में चल रहे धरने के समापन का ऐलान किय पत्रकारों ने धरने पर पहुंचे सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया है। कोतवाली में कबरेज के लिए पहुंचे पत्रकार प्रकाश जोशी को कोतवाली में तैनात दरोगा ने धक्का मुक्की कर दी जिसे पत्रकार आक्रोशित हो गये जिसके बाद एक के बाद क्षेत्र के तमाम पत्रकार कोतवाली में एकत्रित हो गये इधर धरने की खबर सुनते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह कोतवाली पहुंच गए । उन्होंने पत्रकारों से बात की पत्रकारों ने उन्हें दो टूक् शब्दों में कह दिया कि जब तक आरोपी दरोगा के कोतवाली से ट्रांसफर नही होगा जब तक धरना समाप्त नही होगा

इसके बाद सीओ ने एसएसपी से वार्ता की और कुछ देर बाद उन्होंने पत्रकारों की मोबाइल पर एसएसपी प्रीती प्रियदर्शनी से बात कराई उनके आदेश के बाद दरोगा का स्थानांतरण कोतवाली से कर दिया।जिसके बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त किया।इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि पत्रकार के साथ इस तरह कि बदसलूकी करना गलत है उन्होंने कहा कि आरोपी दरोगा का स्थानांतरण लालकुआ से कर दिया उन्होंने कहा कि पुरे मामले जांच कर आगे कि कारवाई कि जायेगी।इधर पत्रकारों ने कहा कि आरोपी दरोगा का जनता के प्रति हमेशा ऐसा ही व्यवहार रहता है.उन्होंने कहा कि आज दैनिक समाचार के पत्रकार को दरोगा द्वारा धक्का मुक्की कि गई जो गलत है उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मांग आरोपी दरोगा स्थानांतरण हो गया है जिसके चलते धरना समाप्त हो गया उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इस प्रकार की घटना होगी तो पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS