आखिर क्यों आप महानगर कार्यकारिणी ने हरदा के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरीश रावत के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का एक पोस्टर वायरल किया गया जिसमें उन्हें खुद गणेश भगवान बनाकर विभिन्न जनमानस के मुद्दों को पोस्टर में दर्शाया गया है लेकिन इसके बाद आप महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। और गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और हरीश रावत से माफी मांगनी चाहिये।बता दे कि डिंपल पांडे के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता राजपुरा स्थित महानगर कार्यालय में इकट्ठा हुए।

ADVERTISEMENTS

जहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस दौरान डिंपल पांडेय ने कहा कि हरीश रावत जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं। उन्होंने गणेश के हाथ में हथियार थमाकर अपनी तुच्छ मानसिकता दर्शा दी है जबकि भगवान गणेश ऋद्धि सिद्धि और कष्टों को हरने वाले हैं। उन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए हिंदूओं की आस्था से खिलवाड़ किया है इसे उत्तराखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी।बता दे कि प्रदर्शन करने वालो में ज़िला उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, महानगर महा सचिव मुशीर नवाब,उमेश राणा ,दीपक मेहरा,राजेश, लक्ष्मी आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS