हल्द्वानी कोतवाली में बवाल : सूडान के युवक ने की पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी, देखे वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
haldwani police

हल्द्वानी के कोतवाली परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विदेशी युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है युवक अचानक कोतवाली के भीतर घुसकर आक्रामक हो गया. देखते ही देखते युवक पुलिसकर्मियों से बदतमीजी पर उतर आया. किसी तरह पुलिस ने युवक को काबू कर हिरासत में लिया.

ADVERTISEMENTS

सूडान के युवक ने की पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी

घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूडान का रहने वाला यह युवक कोतवाली के भीतर अचानक आक्रामक होकर घुस आया. जहां वह पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. जिस वजह से पुलिसकर्मी जमीन पर जा गिरे.

video link-https://youtube.com/shorts/af4D3ZOoFho?si=dGUTm-gLLRFA5aKW

स्थानीय युवक से हुई थी कहासुनी

बताया जा रहा है कि दो से तीन सूडानी युवक कोतवाली के आसपास घूम रहे थे. इसी दौरान एक युवक की किसी स्थानीय व्यक्ति से कहासुनी हो गई. जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और वह सूडानी युवक कोतवाली आ धमका. जहां वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. पुलिसकर्मियों ने युवक को बमुश्किल काबू में कर उसे लॉकअप में बंद कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

युवक को चेतावनी देकर छोड़ा

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवक की पहचान कोम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और हल्द्वानी घूमने आया था. जांच में युवक के सभी कागजात और वीज़ा वैध पाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण कूटनीतिक और कानूनी दृष्टिकोण से संयम बरता गया है. हालांकि युवक की गतिविधियों पर अब भी नजर रखी जा रही है.

ADVERTISEMENTS