लापरवाही की हदें पार!, महिला के Voter ID पर क्या कर रहे CM ?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

womans-voter-id-card-has-cm-nitish-kumar-photo

बिहार से आए दिन कुछ ना कुछ अजीबो-गरीब कारनामे सामने आते रहते है। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आ रहा है। जहां पर मधेपुरा के जयपालपट्टी मोहल्ले में एक महिला के वोटर आईटी कार्ड(Voter ID) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) की फोटो छाप दी। इसकी जानकारी महिला के पति चंदन कुमार ने दी है। उन्होंने इसे सिस्टम की बड़ी लापरवाही बताकर जांच की मांग उठाई है। पीड़िता के पति की माने तो बीएलओ ने इसके बारे में किसी को ना बनाते की बात भी की थी।

ADVERTISEMENTS

महिला के वोटर आईडी पर सीएम नीतीश की तस्वीर

दरअसल चंदन कुमार की पत्नी अभिलाषा कुमारी का वोटर आईडी कार्ड डाक से आया था। लिफाफे पर सभी जानकारी सही थी। लेकिन फोटो ही गलत छाप दी। इसमें महिला की फोटो की जगह नीतीश कुमार की फोटो जाल दी। जब पीड़ित बीएलओ के पास गए तो उन्होंने किसी को भी इस बारे में बताने से मना किया। महिला के पति का कहना है कि आम आदमी की फोटो छपना तकनीकी गलती हो सकती है। लेकिन मुख्यमंत्री की फोटो छापना सिस्टम में गड़बड़ी को दर्शाता है।

Voter ID में हो गड़बड़ी को क्या करें?

उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कर्नाटक से ये सभी वोटर आईडी कार्ड बनकर आते हैं। वोटर कार्ड में कोई गलती होती है तो उसमें सुधार किया जा सकता है। महिला ऑनलाइन आवेदन या फिर प्रपत्र-8 भरकर एसडीओ ऑफिस में आवेदन कर सकती है। कुछ ही दिन के अंदर सुधार हो जाएगा। साथ ही नया वोटर कार्ड घर पहुंच जाएगा। ऐसी गड़बड़ी होती है तो आवेदन दिया जा सकता है

ADVERTISEMENTS