हल्द्वानी:- एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान भारी बवाल, कैंपस से सड़क तक चले लात-घूंसे

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही शिक्षा का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया है। कॉलेज प्रशासन की तमाम कोशिशों और सख्ती के बावजूद शनिवार को कैंपस से लेकर मुख्य सड़क तक भारी अराजकता और विवाद का मंजर देखने को मिला।

चुनावी माहौल के बीच संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। रैली निकालने के दौरान सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके कुछ ही देर बाद, महाविद्यालय के मुख्य गेट पर उपाध्यक्ष पद के दावेदारों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले।

इस हिंसक झड़प से कॉलेज परिसर और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षा के इस मंदिर में खुलेआम हुई गुंडागर्दी और हुड़दंग ने आम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। चुनावी लहर में अनुशासन की धज्जियां उड़ने से कॉलेज का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है

ADVERTISEMENTS