ज्योलीकोट में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में देर शाम एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद रविवार को सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
जानकारी के अनुसार, देर शाम नैनीताल से ज्योलीकोट की ओर जा रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया था।
बाइक सवारों ने रविवार को ज्योलीकोट बाजार में उस कार सवार को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात पर भी असर पड़ा।
सूचना मिलने पर ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने बातचीत कर विवाद सुलझाया।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बाइक और कार सवार दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई है। इसके बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस के दखल के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


