Haldwani- प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। यहां नया बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक मौत हो गई, अचानक हुई महिला की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे की धर्मपत्नी मीना पांडे उम्र 50 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक निधन हो गया। मीना पांडे की तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे की हल्दूचौड़ नया बाजार में प्रतिष्ठित दुकान है, जिसमें उनकी धर्मपत्नी मीना पांडे भी उनका पूरा सहयोग करती थी, अचानक हुई पत्नी की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS