हल्द्वानी के इस इलाके में खुलेआम फायरिंग की घटना की सूचना

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजपुरा में गुरुवार शाम जुए के फड़ पर उपजे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद चेहरे पर मास्क पहने कुछ युवक हाथों में नंगी तलवारें लेकर सड़कों पर खुलेआम घूमते रहे और दहशत फैलाते रहे।

ADVERTISEMENTS

फड़ के विवाद ने लिया खूनी रूप

घटना गुरुवार देर शाम की है, जब राजपुरा पड़ाव के पास जुए के फड़ को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत फायरिंग तक पहुंच गई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। इसके तुरंत बाद कई युवक अपने चेहरे पर मास्क लगाकर और हाथों में तलवारें लहराते हुए मुख्य मार्ग पर आ गए, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

‘पुलिस कार्रवाई के बजाय कर रही लीपापोती’

घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

पार्षद मुन्नी कश्यप (वार्ड 13): ने तीखा विरोध जताते हुए कहा

कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध नशे का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और समय पर कार्रवाई न होने के कारण इन अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद हो चुके हैं।

समाजसेवी हेमंत साहू: का आरोप है कि क्षेत्र की इन समस्याओं

को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेने के बजाय उलटा शिकायतकर्ताओं पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि पुलिस ने अब भी सख्त कदम नहीं उठाया, तो ये बदमाश किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं।

क्या कहती है पुलिस?

इस पूरे मामले पर हल्द्वानी कोतवाली के कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने और तलवारें लहराने वाले हुड़दंगियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर और सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS