गणेश जोशी जनता का प्रतिनिधित्व के लायक नहीं:बलूटिया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनका यह बयान कि “ इंदिरा और राजीव की मृत्यु शहादत नहीं हादसा” है पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि किसी बेजुबान घोड़े को पीट-पीट कर हत्या कर देने वाले गणेश जोशी क्या जाने शहादत क्या होती हैं। उन्होंने कहा जन प्रतिनिधियों कि शहादत को हादसा बताने वाले को जनता का प्रतिनधित्व करने का कोई हक़ नहीं है.

ADVERTISEMENTS


बल्यूटिया ने कहा आतंकियों के हमलों को महज हादसा बताकर गणेश जोशी आई०पी०सी० की मामूली धाराओं में उपराध दिखाकर आतंकियों को मदद स्वरूप कम सजा दिलाकर उनकी मदद करना चाह रहे है.

जिसकी भारतीय खुफिया एजेंसी से जाँच कराई जानी चाहिए और जाँच पूरी होने तक उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
ऐसे बयान देकर गणेश जोशी ने देश व उन वीर शहीदों का अपमान किया जिन्होंने आतंकी हमलों में अपनी जान दे दी।
बल्यूटिया ने कहा ऐसी दूषित मानसिकता का नेता उत्तराखण्ड की जनता का प्रतिनिधि होने लायक नहीं है।

गणेश जोशी के इस दूषित मानसिकता वाले बयान से न सिर्फ श्रीमती इंदिरा गांधी जी और श्री राजीव गांधी का की शहादत का अपमान हुआ है बल्कि इस देश के लिए आजादी एकता और अखण्डता के लिए शहादत देने वाले महात्मा गांधी जी , चंद्रशेखर आजाद जी, भगत सिंह जी ,सुखदेव जी ,राजगुरू जी और अशफाक उल्ला खां समेत उन समस्त शहीदों का अपमान हुआ है जिन्होंने इस देश की रक्षा करते हुए सीमा पर अपनी शहादत दी है।

भारत का बच्चा बच्चा जानता है कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी और श्री राजीव गांधी जी ने इस देश की अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपनी शहादत दी थी।
गणेश जोशी के इस बयान से समस्त भारतवासी और उत्तराखण्डवासियों की भावनाएं आहत हुई है
मुख्यमंत्री को दूषित मानसिकता वाले मंत्री को तुरंत मंत्रीमंडल से बाहर करना चाहिये।

ADVERTISEMENTS