बजट निराशाजनक देवभूमि एवं सैन्यधाम का राग अलापने वाली सरकार ने उत्तराखंड की उपेक्षा की:सुमित#budget२०२३

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के विधायक सुमित हरदेश ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट को उत्तराखंड के हिसाब से निराशाजनक बताया है उन्होंने कहा कि अभी जोशीमठ जो कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है यहां के लिए कोई भी आर्थिक पैकेज नहीं रखा गया है.

सैन्य धाम का राग अलापने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अग्निवीर योजना को अभी भी वापस नहीं लिया है जिसकी वजह से यहां का युवा कुंठित है.

सरकारी डिपार्टमेंट में जिस तरह से आउटसोर्सिंग से काम चलाया जा रहा है उसी प्रकार देश की रक्षा को भी मोदी सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से चलाना चाहती है जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था को भारी खतरा हो सकता है.

बजट देखकर यह लग रहा है देश के एक दो बड़े उद्योगपतियों के घरों में यह बजट बनता हैं और देश की वित्तमंत्री इस बजट को प्रस्तुत करती हैं।

ना तो ये रोज़गार देने में सामर्थवान रहे हैं अग्निपथ जैसी योजना को अबतक वापस नहीं लिया भारतीय सेना को भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से चलाने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही साथ हमे उम्मीद थी की इस बजट में जोशीमठ के लिए भी आर्थिक पैकेज होगा.

लेकिन बजट में ऐसा कोई पैकेज नहीं था। और ख़ास कर उत्तराखंड वासियों के लिए यह बजट निराशाजनक रहा। इस बजट में उत्तराखंड के लिए एक भी ऐसी चीज़ नहीं हैं जिसमें उत्तराखंड और उत्तराखंडवासियो का ध्यान रखा गया हो।

ADVERTISEMENTS