भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार संदिग्ध हिरासत में, आरोपियों की गाड़ी बरामद

ख़बर शेयर करें

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। वहीं जिस गाड़ी से हमलावर आए थे उसे भी बरामद कर लिया है। ये हमला चंद्रशेखर पर बुधवार को देवबंद में किया था। इस दौरान चंद्रशेखर की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई थी।

Ad
Ad


सहारनपुर के देवबंद थाने में भीम आर्मी के पदाधिकारी और चंद्रशेखर के साथी मनीष कुमार ने FIR दर्ज की। दर्ज केस में हत्या का प्रयास के साथ- साथ एससी- एसटी एक्ट लगाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर ने बताया कि जिस समय हमला हुआ था, उस दौरान गाड़ी में पांच लोग सवार थेय़ चंद्रशेखर अस्पताल मे भर्ती है और उनका इलाज जारी है।

सपा प्रमुख अखिलेश ने किया ट्वीट
चंद्रशेखर आजाद पर हमले के मामले में अब राजनीति भी देखी जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस राज्य में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं वहां आन जनता का क्या हाल होगा।

कांग्रेस के वरीष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा कि,श्री चंद्रशेखर आजाद, एक संघर्षशील नेता, भीम आर्मी के सर्वे-सर्वा उन पर गोली चली और वो बाल-बाल बचे, बहुत चिंताजनक समाचार! ईश्वर का धन्यवाद कि उस गोली से उनको कोई बड़ी क्षति नहीं हुई।

कौन है चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह अंबेडकरवादी कार्यकर्ता और वकील है। बता दें कि 2015 में भीम आर्मी की स्थापना हुई थी। यह संघठन भारत में शिक्षा के माध्यम से दलित हिंदुओं के लिए काम करता है।