UKSSSC के पूर्व सचिव मनोहर सिंह कन्याल सस्पेंड, हो चुके हैं गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश उनकी आठ अक्तूबर को हुई गिरफ्तारी की तारीख से प्रभावी होगा। मनोहर सिंह कन्याल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान हुई धांधली में आरोपी हैं।

Ad
Ad


आरोप हैं कि वीपीडीओ भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी। विजिलेंस और एसटीएफ की जांच में इस धांधली की पुष्टि हुई थी। 2016 में हुई इस परीक्षा को लेकर 2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद एसटीएफ ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था।


सो अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा