यहां गंगा में राफ्टिंग के दौरान हादसा, एक पर्यटक की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



शिवपुरी में राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। ये हादसा राफ्ट पलटने से हुआ है।

ADVERTISEMENTS


बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों को लेकर शिवपुरी से एक राफ्ट निकली। ये राफ्ट रोलर कोस्टर रैपिड के पास पलट गई। इस राफ्ट में सवार आठ पर्यटक गंगा में गिर गए। आनन फानन में पर्यटकों का रेस्क्यू शुरु किया गया। इस हादसे में एक पर्यटक को बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किया गया।


शिवपुरी के पास रोलर कोस्टर रैपिड में पर्यटकों की राफ्ट पलट गई। आनन-फानन में गाइड और हेल्पर ने राफ्ट से छिटक कर गंगा में गिरे आठ पर्यटकों को रेस्क्यू करना शुरू किया। इनमें से एक पर्यटक बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से बेहोश पर्यटक को ऋषिकेश स्थित एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। पर्यटक का नाम कोलकाता निवासी शुभाशीष बर्मन बताया गया है। वहीं इस हादसे के बाद साथ आए पर्यटक भी सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS