थाने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत: BJP की ओर से पोस्ट किए AI वीडियो को लेकर दी तहरीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
harish-rawat-ai-video-fir-bjp

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को नेहरू कालोनी थाने पहुंचा। जहां उन्होंने भाजपा की ओर से प्रसारित किए AI वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS

AI वीडियो मामले पर हरीश रावत ने पुलिस से की शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा द्वारा प्रसारित AI वीडियो को लेकर CO डालनवाला को तहरीर सौंपी है। हरदा के साथ थाने में सैकड़ों समर्थक पहुंचे थे। हरीश रावत ने तहरीर में कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ का सहारा लेकर राजनीति करती है। पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने से मना करने के विरोध में हरदा और उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

थाने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत: BJP की ओर से पोस्ट किए AI वीडियो को लेकर दी तहरीर
हरीश रावत ने दी भाजपा की ओर से AI वीडियो को लेकर तहरीर

BJP ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से शेयर किया है वीडियो

भाजपा ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़कर दिखाया गया है। भाजपा का दावा है कि इस वीडियो के जरिए कांग्रेस की कथित वोट बैंक राजनीति को जनता के सामने लाया गया है

ADVERTISEMENTS