‘बस मेरी बात मानती रहो’, कथावाचक निकला हैवान, शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया प्रेग्नेंट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Crime News: अपराध की इस दुनिया से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, एक महिला ने कथावाचक श्रवण दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हुई, तो बाबा ने उसे जबरन अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया.

crime news
crime news

News: अपराध की इस दुनिया से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, एक महिला ने कथावाचक श्रवण दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हुई, तो बाबा ने उसे जबरन अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया. महिला का दावा है कि बाबा ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में उससे शादी की थी. इसी के चलते, बाबा ने कथित तौर पर उससे कहा था कि वो सिर्फ़ 17 साल की है और उसकी सेवा करने से उसे बहुत पुण्य मिलेगा. जब उसे न्याय नहीं मिला, तो महिला ने महिला पुलिस स्टेशन में कथावाचक के खिलाफ़ FIR दर्ज करवाई.

ADVERTISEMENTS

जानिए पूरा मामला 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी कथावाचक श्रवण दास मिथिला के चर्चित पचाढ़ी के महंत रामउदित दास उर्फ मौनी बाबा के शिष्य बताये जाते है. महिला ने आरोप लगाया की लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा ने 3 जून 2023 को मेरे मोबाइल नंबर लिया था. इसके बाद वो फोन पर लगातार बातचीत करने लगे. काफ़ी दिनों बाद 24 फरवरी 2024 को बाबा अचानक मेरे घर पर आए और मेरी मां से किराए पर कमरा मांगने लगे. इस बीच 2 मार्च 2024 को बाबा मुझे घर में अकेला देखकर शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

बस मेरी बात मानते रहो

बाबा द्वारा लगतार विभिन्न जगहों पर बुलाया जाता और शादी का भरोसा दिखाकार यौनशोषण किया जाता था. जब मैंने बाबा पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने एक दिन नाबालिग होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया. उसने मुझे कहा की अभी तुम 17 साल की हो तुम अभी बड़ी हो जाओ तब तुम्हारे साथ शादी करेंगे. अभी फिलहाल मेरा बात मानते रहो मै कथावाचक हूं जितना सेवा करोगी उतना ज्यादा फल मिलेगा.

नहीं सुनी पीड़िता की गुहार

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब लड़की न्याय के लिए पुलिस स्टेशन गई, तो पुलिस को शिकायत करने के बाद उस पर पैसे लेकर केस खत्म करने का दबाव डाला गया. उसने यह भी बताया कि उस आदमी ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उससे शादी की थी, और इसलिए वो उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती है. इसी वजह से उसने न्याय के लिए महिला पुलिस स्टेशन में अपील की है. इस बीच, महिला पुलिस स्टेशन की हेड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS