#food #poison 78 छात्रों की जहरीला भोजन खाने की वजह से तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
ADVERTISEMENTS
तेलंगाना में मंगलवार को जहरीला खाना खाने के कारण 70 से ज्यादा छात्रों की अचानक तबियत खराब हो गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डॉक्टर ने जहरीला भोजन खाना बताया वजह
बताया जा रहा है कि निजामाबाद जिले के भीमगल कस्बे में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कई कक्षाओं ने संदिग्ध जहरीला खाना खाने के कारण सोमवार को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। जिसके बाद कुल 78 छात्रों को भीमगल और निजामाबाद के अस्पतालों में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बच्चों की तबियत खराब होने का कारण हल्का जहरीला भोजन खाना बताया है। सभी छात्राओं की हालत अब स्थिर हैं और उनका इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


