कार ट्रक भिड़ंत सीपीयू दरोगा की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर एसकेटी डॉटकॉमडॉटकॉम

-->

उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक बड़ी बुरी खबर आ रही है यहां सीपीयू में तैनात दरोगा पवन भारद्वाज की एक एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज प्रातः एक ट्रक और एक कार की काशीपुर रोड पर भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार सीपीयू दरोगा पवन भारद्वाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया इसकी सूचना मिलने पर सीपीयू विंग में शोक की लहर छा गई।

ट्रक और कार की इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि काफी प्रयास के बावजूद भी कार से दरोगा को बाहर नहीं निकाला जा सका पुलिस इसके बाद पुलिस गए कटर मशीन मंगाई जिसके बाद बड़ी मुश्किल से कार को काटकर दरोगा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

दरोगा के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वाहन चालक इतनी भयंकर गति से चलाते है कि जिससे लोगो को असमय ही जान गावनीपड़ती है