Crime: शर्मनाक वारदात! घर के बाथरूम में घुसा दबंग, फिर महिला के साथ…

ख़बर शेयर करें

फरेन्दा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला से छेड़छाड़ और सामूहिक हमले के मामले में पुलिस ने मुरली श्याम मनोहर, उसकी पत्नी रम्भा देवी और बेटी अंशिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ के बाद पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। पुलिस जांच में जुटी है।

Maharajganj Crime: शर्मनाक वारदात! घर के बाथरूम में घुसा दबंग, फिर महिला के साथ…

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां इसी कड़ी में फरेन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ और सामूहिक हमले के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक के घर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर स्नान कर रही महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ की और उसे अर्धनग्न कर दिया।

यह है पूरा मामला

महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपनी पत्नी रम्भा देवी और बेटी अंशिका के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर लौटा और विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान एक व्यक्ति की उंगली दांत से काट ली गई जिससे गंभीर चोट आई, वहीं बीच-बचाव में आई गर्भवती महिला को भी बेरहमी से पीटा गया। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया।

मामले की जांच शुरू

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।