मेकअप कराने सैलून गई थी पत्नी, वापस लौटा पति तो उड़े होश; नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप

ख़बर शेयर करें

लुधियाना के दरेसी स्थित एक ब्यूटी सैलून से एक नवविवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। पति रुपिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रीतिक उरी नामक युवक क …और पढ़ें

News Article Hero Image
ब्यूटी सैलून से नवविवाहिता लापता, पति की शिकायत पर युवक पर केस (प्रतीकात्मक फोटो)

लुधियाना। दरेसी स्थित एक ब्यूटी सैलून से एक नवविवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान रीतिक उरी के रूप में हुई है। छावनी मोहल्ला निवासी रुपिंदर सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को उन्हाेंने किसी प्रोग्राम में शामिल होने जाना था।

जिसके चलते शाम करीब 4:15 बजे वह अपनी पत्नी सुखसिमरन कौर को न्यू शिवपुरी स्थित गली नंबर-9 में बने ब्यूटी सैलून में मेकअप करवाने के लिए छोड़कर गया था। करीब दो घंटे बाद जब वह पत्नी को लेने सैलून पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं थी। पीड़ित के अनुसार, उसने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। रुपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि रीतिक उरी नामक व्यक्ति, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और फिलहाल लुधियाना के सेक्टर-32 के पास रहता है, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

इस मामले में एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि विवाहिता की शादी करीब तीन से चार महीने पहले हुई थी। महिला के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक मिले सीसीटीवी फुटेज में महिला ब्यूटी सैलून से अकेली बाहर निकलती नजर आ रही है।

इसके बाद वह कहां गई और किसके संपर्क में रही, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।