चीन की नापाक हरकत!, अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने ठिकाने लगाई अक्ल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

china-changing-names-in-arunachal-pradesh

चीन हर बार की तरह एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने भारत के खिलाफ साजिश की कोशिश की है। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच उसने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदल दिए हैं। ऐसे में भारत भी पीछे नहीं है। देश ने चीन की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने चाइना की इन कोशिशों को सिरे से खारिज किया है। बुधवार को कहा कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से सच्चाई नहीं बदलने वाली।

ADVERTISEMENTS

अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों के बदले नाम

चीन को भारत ने अरुणाचल प्रदेश के मामले पर कहा, ”सच नहीं बदलने वाला है। ये राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।” बता दें कि ये प्रतिक्रिया चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदले जाने पर आई है। चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है।

अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के व्यर्थ और बेतुके प्रयास किए हैं। हम इस तरह के प्रयासों को अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।” बता दें कि मीडिया द्वारा सवाल किए जाने पर जायसवाल ने ये टिप्पणी की।

आगे उन्होंने कहा, ”रचनात्मक नाम रखने से ये निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।”

भारत-पाक तनाव के बीच चीन की नापाक हरकत

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही बॉर्डर पर काफी तनाव बढ़ गया है। दूसरी तरफ चीन भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

ADVERTISEMENTS