भारत लौटा BSF जवान पुर्नम कुमार शॉ, गलती से चला गया था पाकिस्तान
ADVERTISEMENTS

लगभग तीन हफ्ते बाद BSF कांस्टेबल पुर्नम कुमार शॉ आखिरकार वतन लौट आए हैं। 23 अप्रैल से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में रहे पुर्नम को आज सुबह करीब 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा गया। पूरी प्रक्रिया तय कूटनीतिक प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्वक पूरी की गई।
भारत लौटा BSF कांस्टेबल पुर्नम कुमार शॉ
जवान की वतन वापसी के बाद BSF अधिकारियों ने तुरंत उन्हें डीब्रीफिंग के लिए लिया। ताकि पूरे मामले की सही जानकारी जुटाई जा सके कि वो पाकिस्तान की सीमा में कैसे पहुंचे और वहां उनके साथ क्या व्यवहार हुआ।
पुर्नम कुमार शॉ की रिहाई भारत के लिए एक कूटनीतिक राहत मानी जा रही है। उनके परिवार के लिए बड़ी राहत का पल है। अब उनसे बातचीत के बाद ही इस पूरी घटना की असली तस्वीर सामने आ पाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


