हथेली पर ऐसा शनि पर्वत देता है सरकारी नौकरी के संकेत, बन सकते हैं बड़े अधिकारी
शनि पर्वत पर शुभ निशान: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में शनि पर्वत उठा हुआ और विकसित अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति मेहनती और कर्मठ होता है।
Saturn Mount Palmistry: ज्योतिष शास्त्र में जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में पर्वतों और रेखाओं के आधार पर फलित किया है। आपको बता दें कि हाथ में शनि, सूर्य, बुध और गुरु पर्वत मुख्य होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि पर्वत के बारे में, शनि पर्वत को न्याय, कर्म और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि हस्तरेखा शास्त्र में इसका संबंध सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा और जिम्मेदारी वाले पदों से माना जाता है। आइए जानते हैं, हथेली पर शनि पर्वत कहां होता है और शनि पर्वत पर शुभ निशान…
कहां होता है शनि पर्वत?
हथेली में मध्यमा उंगली के ठीक नीचे का उभरा हुआ हिस्सा शनि पर्वत कहलाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस पर्वत की स्थिति और बनावट से व्यक्ति के नेचर, वर्किंग स्टाइल और धन- दौलत को देखा जाता है।
उभरा हुआ शनि पर्वत देता है ये संकेत
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार, यदि मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत विकसित और हल्का उभरा हुआ हो, तो इसे शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति मेहनती और कर्मठ होता है। साथ ही ये लोग किसी प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले हो सकते हैं।
शनि पर्वत पर त्रिकोण का निशान
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत पर त्रिकोण का निशान है तो ऐसा व्यक्ति लगनशील होता है। साथ ही ये व्यक्ति सरकारी नौकरी पाते हैं। वहीं ये लोग धन के सेविंग करने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ से दूर ही रहते हैं। ये लोग व्यवहारिक होते हैं।
शनि पर्वत पर वर्ग का निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि शनि पर्वत पर वर्ग का चिह्न हो तो ये बेहद शुभ होता है। ऐसा व्यक्ति कम उम्र में ही अच्छी जीवन में अच्छी सफलता पा लेता है। साथ ही इन लोगों को समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं इन ये लोग सरकारी डिपार्टमेंट से जुड़े होते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



जिला अस्पताल के क्लर्क का इस नदी में मिला श*व