झोलाछाप महिला डॉक्टर की लापरवाही ने ली जच्जा-बच्चा की जान, हुआ ये एक्शन
Rampur News In Hindi: फर्जी महिला डॉक्टर बिना किसी डिग्री या मान्यता के इलाके में घर-घर जाकर महिलाओं की डिलीवरी कराती थी. इसी झांसे में आकर एक परिवार ने अपनी गर्भवती महिला की डिलीवरी उसी से कराई.
- पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक झोलाछाप महिला डॉक्टर की लापरवाही ने जच्चा-बच्चा दोनों की जान ले ली. हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला स्कूटी से घर-घर जाकर अवैध तरीके से डिलीवरी कराती थी.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सबसे बड़ा अब सवाल ये पैदा हो रहा है कि स्वास्थ्य महकमा इन सबसे अंजान कैसे था? क्या इस गोरखधंधे में कुछ और लोग भी शामिल थे? फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मामला थाना कैमरी क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि एक फर्जी महिला डॉक्टर बिना किसी डिग्री या मान्यता के इलाके में घर-घर जाकर महिलाओं की डिलीवरी कराती थी. इसी झांसे में आकर एक परिवार ने अपनी गर्भवती महिला की डिलीवरी उसी से कराई. डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने आरोपी डॉक्टरनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
स्वास्थ्य विभाग ने भी शुरू की कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पूरी तरह से फर्जी थी और उसका कोई क्लिनिक भी नहीं था. वह स्कूटी से घर-घर जाकर डिलीवरी करती थी. विभाग को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी आरोपी के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही मामले में सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे झोलाछाप डॉक्टर कब तक लोगों की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन