बदलते समीकरणों के तहत सीट बदल कर चुनाव लड़ना चाहते हैं हरक

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हमेशा मीडिया के सामने आगे चुनाव ना लड़ने का बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर से अपनी बात से पलट गए। बता दें कि हरक सिंह रावत हमेशा ही यही बयान देते आए कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। खबरें आई कि उनकी बहू अनुकृति को वो चुनाव के मैदान में उतारेंगे लेकिन आज उन्होंने साफ कर दिया कि आखिर वो चुनाव लड़ेंगे या नहीं. कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आज सोमवार को चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि आज सोमवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार सीट बदले जाने के सवाल पर बयान देते हुए कहा कि मैं सीट बदलकर चुनाव लड़ने की मांग पार्टी के समक्ष रखूंगा।

हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर पार्टी कोटद्वार के अलावा किसी और सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वो यमकेश्वर, लैंसडौन, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग,डोईवाला सीट से चुनाव लड़ने की मांग पार्टी के समक्ष रखेंगे। आपको बता दें कि डोईवाला से त्रिवेंद्र रावत, केदारनाथ से कांग्रेस के मनोज रावत., लैंसडौन से दिलीप सिंह रावत और यमकेश्वर से ऋितू खंडूरी विधायक हैं।

हरक सिंह रावत का कहना है कि अगर वो कोटद्वार से चुनाव न लड़े तो इन चार सीटों से चुनाव टिकट देने की अपील पार्टी से करेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि इन सीटों पर पार्टी ने टिकट दिया तो वो पार्टी को शत-प्रतिशत जीत दिलाएंगे।

ADVERTISEMENTS