कांग्रेस अध्यक्ष की स्पीच के दौरान शख्स ने मोदी के पिता के लिए ये बात………

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

बिहार की राजधानी पटना में उस वक्त सियासत में हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी कर दी।

 Breaking News- India TV Hindi

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा”। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि “मोदी नहीं जाएगा”। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसका वीडियो भी सामने आया है।

ADVERTISEMENTS

क्या है पूरा मामला?

खरगे जब पटना में संबोधन दे रहे थे, उस वक्त भीड़ में से एक युवक ने कहा, “मोदी नहीं जाएगा।” इस पर खरगे भड़क गए और उन्होंने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” खरगे ने कहा कि मोदी की झूठ बोलने की आदत है।

युवक की पिटाई

खबर ये भी है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने उस व्यक्ति की पिटाई की और उसे हॉल से हटा दिया, जिसने ये कहा था कि “मोदी नहीं जाएगा।”

ADVERTISEMENTS