ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हरिद्वार। सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

पुलिस के मुताबिक, भाजपा के पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर के कथित पति सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी।

दीपिका राठौर का आरोप है कि उर्मिला सनावर ने उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर आर्थिक रूप से परेशान किया और रंगदारी की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के आधार पर उर्मिला सनावर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। उर्मिला सनावर को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS