टूटा हाथ, लेकिन जोश बरकरार! आखिर क्यों छात्रों के समर्थन में पहुंचा उत्तराखंड का युवक?

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

एक हाथ में चोट, लेकिन छात्रों के लिए आवाज बुलंद। देहरादून का एक युवक दिल्ली के प्रदर्शन में पहुंचा और पेपर लीक से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोला। उसने सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठाए।

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान एक ऐसा चेहरा सामने आया जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देहरादून का रहने वाला एक युवक, जिसके एक हाथ में चोट लगी थी और पट्टी बंधी हुई थी, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा।

युवक ने बताया कि वह यहां उन छात्रों की आवाज बनने आया है जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। उसने कहा कि हर व्यक्ति कभी न कभी छात्र रहा है, इसलिए छात्रों की पीड़ा को समझना जरूरी है। युवक ने अपने एक दोस्त का उदाहरण देते हुए बताया कि उसने हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक होने से उसकी मेहनत बेकार चली गई। उसने इस पूरे मामले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

धर्मेंद्र प्रधान की जगह किसे देखना चाहते हैं?

जब उससे पूछा गया कि वह शिक्षा मंत्री के पद पर किसे देखना चाहता है, तो उसने कहा कि देश को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करे, ताकि छात्रों को समय पर परिणाम मिलें और पेपर लीक जैसी घटनाएं बंद हों। युवक ने यह भी कहा कि समाज के प्रभावशाली लोगों और सेलेब्रिटीज को भी छात्रों के समर्थन में आगे आना चाहिए।