मोदी पर हमला रोकने के लिए बीजेपी राहुल के खिलाफ लाएगी यह प्रस्ताव
विदेशी दौरों को लेकर उनके देश एवम विभिन्न फंडिंग की बातों को लेकर लाया जा सकता यह प्रस्ताव
भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कही यह बात
दिल्ली
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है संसद में उन्होंने मोदी पर बयान नहीं देने पर निशाना साधा है तथा देश के बच्चों के भविष्य में खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है । जिससे संसद में भाजपा बैकफुट पर है ।राहुल गांधी के हमलावर होने के बाद अब भाजपा उनके हमलों को रोकने के लिए सीधे राहुल गांधी की पर अटैक करने का रास्ता निकाल रही है।
संसद में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर माहौल गर्म है। विपक्ष लगातार इस पर मोदी सरकार को घेर रहा है। तो वहीं अब बीजेपी के निशाने पर एक बार फिर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी जल्द ही राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर सकती है।
BJP MP Nishikant Dubey says, “Rahul Gandhi’s responsibility should be fixed. From 2004 to 2026, no one knows about any of their foreign trips…In all the trips Rahul Gandhi has taken so far, he has spoken against the government and the Constitution. We will
बीजेपी सांसद ने कहा कि विदेशी यात्रा के दौरान राहुल गांधी किससे मिलते है, क्या करते हैं और किस तरह के आंदोलन में शामिल होने के लिए फंडिंग की बात करते है। यह सामने नहीं आया है।
निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने जितनी भी विदेश यात्राएं की है, उनमें देश, सरकार और संविधान के खिलाफ बोला है। सबसे पहले हम इन्हें विपक्ष के नेता से कैसे हटाए जाए इसका प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


