राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम – यहां भी घपला ठेकेदार ने गाड़ियां तो चलाई लेकिन भुगतान से फेरा मुहं
कुमाऊँ आयुक्त के दरबार में उठा मामला , आयुक्त ठेकेदार पर कर सकते हैं बड़ी कार्यवाही
नैनीताल skt. com
केंद्र सरकार के अंतर्गत चल रहे हैं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत सेवाएं दे रहे वाहन स्वामियों के साथ ठेकेदार ने खेला कर दिया। तीन महीने से वाहन स्वामियों को पेमेंट नही मिला। जिससे उनकी रोजी रोटी और गाड़ी की क़िस्त पिछले तीन माह से रुकी है।
वाहन स्वामियों ने सपनी पीड़ा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के समक्ष रखी । उन्होंने मामले का गंभीरता के साथ से संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने तथा भुगतान न होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, ज्योलिकोट निवासी मनीष कुमार, जो वाहन संख्या UK 04 TB 8828 के माध्यम से RBSK की भीमताल टीम-2 में सेवाएं दे रहे हैं, ने कुमाऊं आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया कि संबंधित ठेका शांति देवी मनराल (रामनगर) के नाम पर है, जबकि कार्य का संचालन चंदन मनराल द्वारा किया जाता है।
शिकायत में कहा गया कि ठेकेदार द्वारा पिछले तीन माह से वाहन स्वामियों का मासिक किराया नहीं दिया गया है। मनीष कुमार ने बताया कि वाहन की मासिक किस्त और परिवार का भरण-पोषण इसी आय पर निर्भर है। समय पर भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो गई है। उन्होंने आयुक्त से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को आयुक्त दीपक रावत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता मनीष कुमार, वाहन स्वामी हरीश चंद्र तिवारी, संबंधित ठेकेदार तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को कार्यालय में तलब किया।
सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वाहन स्वामियों द्वारा लॉग बुक का एमओआईसी (MOIC) से सत्यापन कराकर संबंधित ठेकेदार को पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका था, इसके बावजूद अब तक वाहन किराये का भुगतान नहीं किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए कि जनपद में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत सभी वाहन स्वामियों के लंबित भुगतान की तत्काल समीक्षा कर संबंधित ठेकेदार के माध्यम से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदार भुगतान करने में लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा, कुमाऊं आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपदों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत वाहन स्वामियों के मासिक किराये की समीक्षा कराएं और संबंधित ठेकेदारों के माध्यम से समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


