कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाई
हलद्वानी एसकेटी .com
रामलीला मैदान में 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक कार्यालय में किए गए अत्यंत अभद्र व अशोभनीय कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कैम्प कार्यालय , हल्द्वानी में जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को उपरोक्त कांग्रेसी नेताओं के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की माँग करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन देते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस की रैली में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। इस राजनीतिक नाकामी और हताशा को छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर गाड़ियों को रोकने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसकर भारी हंगामा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान और यूपीएससी (UPSC) उत्तीर्ण कर आए एक वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी के प्रति ऐसी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस के नैतिक पतन को दर्शाता है। कांग्रेस को पहले से ही जनसभा के फ्लॉप होने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने जानबूझकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के लिए छोटा मैदान चुना। मैदान न भरने की बौखलाहट में उन्होंने सरकारी दफ्तर में हुड़दंग मचाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर हल्द्वानी डा॰ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा की हल्द्वानी के प्राचीनतम रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा में सनातन विरोधी नारे लगना कांग्रेस की सांप्रदायिक सोच को दर्शाता हैं व अत्यंत निंदनीय हैं।
उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा॰ अनिल कपूर डब्बू ने कहा की सावन के पवित्र माह में कांग्रेसी मंच से किया गया माँ गंगा का अपमान सनातन समाज नहीं सहेगा व आने वाले विधानसभा चुनाव में आम जनमानस कांग्रेस पार्टी को इसका करारा जवाब देगें।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरकारी मर्यादाओं को तार-तार करने वाले और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले दोषी कांग्रेसी नेताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री साकेत अग्रवाल,पूर्व मेयर डा॰ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्य मंत्री डा॰ अनिल कपूर डब्बू, श्री हुकुम सिंह कुँवर, श्री मोहन पाठक, श्री शंकर कोरंगा, श्री देवेंद्र ढैला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री प्रदीप जनोटी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नेगी, जिला महामंत्री श्री रंजन सिंह बर्गली व श्री विनीत अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल ,श्रीमती रुक्मणी बचखेती,जिला मीडिया प्रभारी श्री नितिन राणा , हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष श्री मधुकर श्रोत्रिय, श्री पान सिंह मेवाडी,जिला प्रकोष्ठ संयोजक गणेश पन्त ,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रवीन्द्र बाली एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



रानीबाग के जियारानी धाम को अतिक्रमण मुक्त की मांग को लेकर प्रदर्शन