बड़ा आतंकी हमला, सैन्य भर्ती केंद्र में धमाका, 13 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य शिविर में भर्ती से जुड़े पंजीकरण के लिए इंतजार कर रहे युवाओं को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। 

मोगादिशु को पूर्व में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह द्वारा बार-बार निशाना बनाया गया है। यह समूह शरिया की अपनी सख्त व्याख्या को लागू करने के प्रयास के तहत अक्सर सैन्य और सरकारी स्थलों पर हमला करता है।

ऑटोरिक्शा चालक अब्दुलकादिर हसन मोहम्मद ने कहा, ‘‘एक जोरदार विस्फोट हुआ और तुरंत लोग सभी दिशाओं में भागने लगे। हर जगह शव पड़े हुए थे।” इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। शिविर की सुरक्षा इकाई का हिस्सा रहे हुसैन नामक एक सैनिक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कई युवा कतार में धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे। 

सैनिक ने कहा, ‘‘विस्फोट विनाशकारी था। मैंने देखा कि कई लोग हताहत हुए थे। हमलावर भी पंजीकरण कराने के लिए के लिए आये युवाओं के साथ कतार में खड़ा था।” सैनिक ने कहा कि मृतकों में पांच राहगीर भी शामिल हैं। 

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS