हल्द्वानी- विभिन्न मांगों को लेकर गौलापार के लोगों ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार सुल्तान नगरी के ग्रामीण ने सोमवार को एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि शासन ने क्षेत्र को प्राधिकरण में शामिल कर लिया है। लेकिन किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं है वही सड़क भी टूटी हुई है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहां की जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS