बड़ी खबर- भाजपा के इन दो बड़े नेताओं पर लगा भीतरघात का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में अब तक की बड़ी खबर भाजपा के खेमे से सामने आ रही है भले ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हो लेकिन बीजेपी में भीतरघात से जुड़े आरोप बढ़ते जा रहें हैं। अब बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने फिर एक बार पार्टी में भीतरघात का आरोप लगाया है।
चंपावत से बीजेपी के विधायक और मौजूदा चुनावों में प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा चुनावों के लिए मतदान खत्म होते ही संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कैलाश गहतोड़ी ने कहा है कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्हें हराने के लिए काम किया है।

ADVERTISEMENTS


यही नहीं कैलाश गहतोड़ी का आरोप है कि वो चुनाव में विपक्ष के साथ साथ अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं से भी लड़ रहे थे। कैलाश गहतोड़ी की माने तो पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके साथ गद्दारी की है। कैलाश गहतोड़ी ने कहा है कि वो चुनाव परिणाम आने के बाद ऐसे लोगों के बारे में खुलासा करेंगे।


वहीं काशीपुर से बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी पार्टी में भीतरघात का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि इस बार बीजेपी ने हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया है। वहीं हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि पार्टी के कुछ नेता लोगों का मन बदलने की कोशिश में लगे रहे। पार्टी विरोधी काम करते रहे।
आपको बता दें कि इससे पहले लक्सर से विधायक और मौजूदा चुनावों में प्रत्याशी संजय गुप्ता ने भी सीधे सीधे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर ही भीतरघात करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। संजय गुप्ता ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर अपने आरोप लगाए थे। अब संजय गुप्ता दावा कर रहें हैं कि वो मदन कौशिक को हटवा कर रही दम लेंगे।

ADVERTISEMENTS