बड़ी खबर:- आ गया स्कूल और आंगनबाड़ी बन्द का आदेश,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04.08.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05.08.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 05.08.2026 (बुधवार) को जनपद अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त् शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 05.08.2026 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला कार्यकम अधिकारी बागेश्वर तद्नुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS