हल्द्वानी- बेस अस्पताल के मैन गेट पर मिला अज्ञात शव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


बेस चिकित्सालय के मुख्य गेट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शिनाख्त कराने की अपील की

हल्द्वानी,। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के मुख्य गेट पर मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति एसएसजे बेस चिकित्सालय के मुख्य गेट पर मृत अवस्था में मिला। चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के उपरांत शव को शिनाख्त के लिए एसटीएच की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

मृतक का हुलिया इस प्रकार है— उम्र लगभग 50 वर्ष, रंग सांवला, दाढ़ी, सिर पर बड़े बाल, आंखें बड़ी, चेहरा लंबा, कद लगभग 5 फीट 5 इंच, शरीर मजबूत तथा इकहरा है।

पहनावा: मेहंदी रंग का हुड (हुडी) तथा आसमानी रंग की जींस पहने हुए है।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास किसी प्रकार की पहचान संबंधी सामग्री या अन्य संपत्ति नहीं मिली है।

यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सकता है।

संपर्क नंबर:

मोबाइल: 9411112857

फोन: 05946-284320

मोबाइल: 6395945001

हल्द्वानी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कर सकता है, तो तत्काल उपरोक्त नंबरों पर सूचना देकर पुलिस की सहायता करें।

ADVERTISEMENTS