IAS Transfer List: सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
yogi government s major administrative reshuffle 13 ias officers transferred
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, परिवार संग…

सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। शासन स्तर पर देर रात 13 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस फेरबदल के जरिए 4 प्रमुख मंडलों—

UP IAS Reshuffle: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। शासन स्तर पर देर रात 13 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस फेरबदल के जरिए 4 प्रमुख मंडलों—प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर में नए मंडलायुक्तों (कमिश्नरों) की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों, विकास प्राधिकरणों और निगमों की जिम्मेदारी भी नए अफसरों को सौंपी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बदलाव की इस सूची में डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, शम्भू कुमार को बरेली, वैभव श्रीवास्तव को बस्ती और इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल के कमिश्नर पद की कमान सौंपी गई है। शासन ने सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

– सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का नया श्रमायुक्त बनाया गया है।
– प्रकाश बिन्दु को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है।
– भूपेन्द्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
– संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का MD बनाया गया है।

अन्य प्रमुख नियुक्तियों में पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) और सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. बलकार सिंह को UPSIDA का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। रवीन्द्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि अनिल ढींगड़ा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में आवास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। अधिकारियों के इस व्यापक फेरबदल से सरकार ने साफ संकेत दिया है कि विकास कार्यों में तेजी और प्रशासनिक पारदर्शिता ही प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad