सत्यापन – लो जी यहां जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र
ADVERTISEMENTS
कब्रिस्तान कमेटी पर मुकदमा दर्ज
हलद्वानी skt.com
हलद्वानी में लगातार चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान कई हैरतअंगेज मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें पुलिस प्रशासन को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई है इसके बाद प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही संदिग्धों पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की बड़ी कार्यवाही भी चल रही है।
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला उजागर, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया गया था प्रमाण पत्र, FIR दर्ज
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर गहनता से कार्यवाही* करते हुए थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़े *फर्जीवाड़े का खुलासा* किया है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, *बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी* के कुछ पदाधिकारियों द्वारा *मोटी रकम लेकर जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर झूठी एवं कूट रचित रसीदें तैयार* कर हल्द्वानी नगर निगम से *फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी* कराए जा रहे थे।
*जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला* सामने आया जिसमें *एक हत्या का आरोपी जिसे माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा* दी जा चुकी है और जो *वर्तमान में जमानत* पर है को *मृत दिखाकर उसके नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी* किया गया।
*यह प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति* का था। *मामले के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त संदिग्ध प्रकरणों की गहन जांच* के निर्देश दिए गए। *जांच में आरोपों की पुष्टि* होने पर नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई।
उक्त मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु, श्री मनोज कांडपाल द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद एवं अन्य के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर पंजीकृत* की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


