भारत रत्न लता मंगेशकर का हुआ निधन,92 साल में ली आखिरी सांस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देश के लिए आज की सबसे दुखद खबर ,स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया है ,उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली वह 92 वर्ष की थीं। वह पिछले माह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं ,इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया. हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन आज सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।

ADVERTISEMENTS

लता मंगेशकर को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए हुए हैं और उनके ट्रीटमेंट करने में लगातार जुटे हुए थे। उनके निधन के समाचार से समूचे सिने दुनिया समेत पूरे देश विदेश में शोक की लहर छा गई है

ADVERTISEMENTS