सांसद बनते ही इकरा हसन पर आई मुसीबत, हो गया मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

कैराना skt. com

Ad
Ad

इंस्टाग्राम पर इकरा हसन नाम की आइडी से भी दो वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इसमें कई गाड़ियों का काफिला चल रहा है और पुलिस भी मौजूद है। बाइकों पर बड़ी संख्या में युवा दिखाई दे रहे हैं। कई युवा चलती बाइक पर खड़े हैं। कुछ मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार जून को सपा प्रत्याशी इकरा हसन की जीत के बाद शहर की सड़कों पर उनके समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया था। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुए थे।
एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। शुक्रवार देर रात 110 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस हुड़दंगियों को तलाश कर रही है।कैराना से इकरा हसन समाजवादी पार्टी की सांसद चुनी गई हैं।

उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
हुड़दंगियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक विनय कुमार की तहरीर पर 110 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
काफिले में शामिल लोगों की भी चल रही जांच
इंस्टाग्राम पर इकरा हसन नाम की आइडी से भी दो वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इसमें कई गाड़ियों का काफिला चल रहा है और पुलिस भी मौजूद है। बाइकों पर बड़ी संख्या में युवा दिखाई दे रहे हैं। कई युवा चलती बाइक पर खड़े हैं। कुछ मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे हैं।