उत्तराखंड में बदले छह IAS अफसरों के विभाग, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
TRANSFER

उत्तराखंड में बीती देर शाम शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने छह अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इसे लेकर देर शाम आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

उत्तराखंड में बदले छह IAS अफसरों के विभाग

जारी आदेश के तहत अधिकारियों के वर्तमान पदभार में संशोधन करते हुए कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ से विभागीय जिम्मेदारियां वापस ली गई हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी नितेश कुमार झा से सचिव पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वहीं, सी. रविशंकर को सचिव सैनिक कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं युगल किशोर पंत से सचिव सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार हटा दिया गया है। इसके अलावा IAS अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे को सचिव पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विनीत कुमार को निदेशक प्रशासनिक कल्याण, देहरादून के साथ प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुबेर सिंह से निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कार्यभार वापस लिया गया है

ADVERTISEMENTS